
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार कल्याण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा व एसीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में ए.एन.एम टी. सी. प्रधानाचार्य रविंद्र ट्रेलर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशीष पंचोली, मुकेश श्रीवास्तव, ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षार्थियों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर छोटा परिवार–सुखी परिवार, स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु, खुशहाल परिवार जैसे संदेशों के माध्यम से जनसामान्य को परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक किया। रैली महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में आमजन को परिवार कल्याण, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। जिले में 18 जुलाई तक परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वस्थ परिवार एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व का संदेश पहुंचाया जा सके।
कर्मचारी कल्याण : पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट से हजारों कार्मिकों . . .
2026-07-13 13:11:50
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस , परमिट और ई-डिटेक्शन चालान को लेक . . .
2026-07-13 12:49:50
भीलवाड़ा में छह तो बांसवाड़ा में दो प्रसूताओं की मौत, अशोक गहलोत . . .
2026-07-11 17:14:08
राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-07-13 13:01:40
जालूपुरा इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा-ट्रांसफॉर्मर में . . .
2026-07-13 12:59:16
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज होगी रवाना . . .
2026-07-13 12:52:16