It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भीलवाड़ा में प्रसूता की मौत के मामले में जीनगर समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 13-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई में प्रसुता की मौत के बाद जीनगर समाज में भारी रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता सहित सरकारी नौकरी देने की मांग की है। जीनगर समाज युवक मण्डल सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, पोटलां निवासी  संगीता  पत्नी जितेन्द्र कुमार जीनगर  की भर्ती कराने के बाद  पूरे दिन स्टाफ द्वारा  कोई देखभाल नहीं की गई और परिजन परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। अंत में परिजनों ने कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर से दूरभाष पर संपर्क किया। विधायक के हस्तक्षेप और पीएमओ से वार्ता के बाद, उसी दिन शाम 6.30 बजे प्रसूता को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 10 जुलाई को शाम 7:00 बजे उसने एक जीवित पुत्री को जन्म दिया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ थी और स्वयं पैदल चलकर वार्ड में गई थी। लेकिन सिजेरियन ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही उसे अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) शुरू हो गया। डॉक्टरों ने परिजनों की सहमति से करीब रात्रि 12 बजे ऑपरेशन कर प्रसूता की बच्चेदानी निकाली, जिसके बाद से वह बेहोश हो गई और बोल नहीं पाई। अगले दिन 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने प्रसूता की हालत अत्यंत चिंताजनक बताते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रसूता का पोस्टमार्टम 11 जुलाई 2026 को मेडिकल बोर्ड द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट (तहसीलदार, सहाड़ा) की उपस्थिति में किया गया।  इस अमानवीय घटना से पूरे समाज में गहरा आक्रोश है। समाज ने सरकार से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराकर दोषी चिकित्सा स्टाफ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ताकि  परिवार को उचित मुआवजा व संबल प्रदान किया जा सके।

अन्य सम्बंधित खबरे