It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ट्रांसपोर्टरों की ऐतिहासिक जीत: सरकार ने मानी प्रमुख मांगें, रात को खत्म हुई हड़ताल
By Lokjeewan Daily - 16-07-2026

- प्रदेशव्यापी आंदोलन के बाद बनी सहमति
- परिवहन सेवाएं फिर हुई सामान्य
 भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहा ट्रांसपोर्टरों का आंदोलन और हड़ताल आखिरकार सफल रही। सरकार ने ट्रांसपोर्ट समाज की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद संघर्ष समिति ने बुधवार रात से आंदोलन और हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। निर्णय के साथ ही प्रदेशभर में माल परिवहन सेवाएं दोबारा सामान्य होई जिससे व्यापार, उद्योग और आमजन को बड़ी राहत मिली। भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व बंधु सिंह राठौड़ ने इस उपलब्धि को पूरे ट्रांसपोर्ट समाज की एकता, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टरों की सामूहिक ताकत की जीत है। लंबे समय तक शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से चलाए गए आंदोलन ने सरकार को ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर किया। एसोसिएशन के सचिव  अरिहंत जैन ने आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी ट्रांसपोर्टरों, मोटर मालिकों, विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, उद्योगपतियों, मिल मालिकों तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के धैर्य, संयम और एकजुटता ने इस संघर्ष को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से अपील की कि वे बुधवार रात से अपने-अपने वाहनों का संचालन पूर्ववत शुरू करें, ताकि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और माल परिवहन सुचारु रूप से संचालित हो सके। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ट्रांसपोर्ट समाज के हितों की रक्षा के लिए इसी तरह संगठित रहकर कार्य करने का आह्वान किया। ट्रांसपोर्ट संगठनों का मानना है कि सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच बनी सहमति से न केवल लंबे समय से चली आ रही मांगों का समाधान होगा, बल्कि परिवहन क्षेत्र में स्थिरता भी आएगी। आंदोलन की समाप्ति के साथ ही प्रदेश में ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने और उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रांसपोर्ट समाज ने इस सफलता को एकता की जीत बताते हुए भविष्य में भी सामूहिक हितों के लिए संगठित रहने का संकल्प दोहराया।

अन्य सम्बंधित खबरे