It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

निजी हॉस्पिटल की केंटीन से मसाले, तेल और नमकीन के नमूने लिए
By Lokjeewan Daily - 16-07-2026

- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
- जांच के लिए अजमेर भेजे सैंपल
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक प्रतिष्ठित जलपान गृह से मसालों, खाद्य तेल और नमकीन के नमूने लिए। इन नमूनों को गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिलेभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैसर्स रामस्नेही जलपान गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल और नमकीन के नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत एकत्रित किए गए। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में की गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी संदेह हो तो उसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे