
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। सात समंदर पार दुबई में भीलवाड़ा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी का अपहरण कर बंधक बनाने, बेरहमी से मारपीट करने और करोड़ों रुपए की रंगदारी वसूलने की साजिश रचने वाले एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भीलवाड़ा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस सनसनीखेज मामले में संलिप्त दो और मुख्य आरोपियों को धरदबोचा है। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना और भीलवाड़ा का पूर्व पार्षद फजले रऊफ उर्फ लुत्फी अभी भी दुबई में बैठकर पुलिस को छका रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई के अनुसार, भीलवाड़ा निवासी मुकेश टेलर पिछले 20 वर्षों से दुबई में अपना बड़ा कारोबार संचालित कर रहे हैं। आरोप है कि भीलवाड़ा के पूर्व पार्षद फजले रऊफ ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मुकेश को दुबई में अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां पहुंचते ही हथियारों से लैस बदमाशों ने मुकेश को बंधक बना लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी को डराया-धमकाया और 'एमिरेट्स एनबीडी बैंक' के 1 लाख 70 हजार 220 दिरहम (विदेशी मुद्रा) के चार चेक जबरन छीन लिए। वारदात यहीं नहीं रुकी, जब व्यापारी दुबई में बदमाशों के चंगुल में फंसा हुआ था, तब इस गैंग के भीलवाड़ा में सक्रिय गुर्गों ने स्थानीय स्तर पर मोर्चा संभाला। बदमाशों ने पीडि़त व्यापारी की भीलवाड़ा में रह रही पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और डरा-धमकाकर 40 लाख रुपए का एक और चेक ऐंठ लिया। इस मामले में पुलिस पूर्व में योगेश मूंदड़ा को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस टीम ने व्यापारी को बंधक बनाने की साजिश में सहयोग करने वाले आरोपी मोइन खान और बदनोर निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी का मानना है कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में इस संगठित अपराध और अवैध वसूली नेटवर्क (रैकेट) से जुड़े कई और बड़े चेहरों के बेनकाब होने की पूरी संभावना है। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य सरगना फजले रऊफ और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कडय़िां जोडऩे और दबिश देने में जुटी है।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38