
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- स्क्रीननशॉट दिखाकर सफर करने पर होगी जेल व जुर्माना
- डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम के लिए रेलवे ने उठाया कदम
भीलवाड़ा लोकजीवन। अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और जनरल टिकट के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह तकनीकी बदलाव आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए डिजिटल टिकटिंग प्रणाली में आज से एक बड़ा और सख्त बदलाव लागू हो गया है। अब ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करते समय यात्रियों को अपनी फेस आईडी (फोटो आईडी) देना अनिवार्य कर दिया गया है। डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह नया नियम सिर्फ ऐप से बुक किए जाने वाले जनरल ट्रेन टिकटों पर ही प्रभावी होगा। हालांकि, रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से नकद या सामान्य रूप से खरीदे जाने वाले टिकटों की मौजूदा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन यदि आप डिजिटल माध्यम का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी।
ऐप में हुए मुख्य बदलाव
अब रेल वन ऐप से जनरल टिकट बुक करते समय यात्रियों को एक वैध फोटो पहचान पत्र (ढ्ढष्ठ) का विवरण देना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को वही असली पहचान पत्र अपने साथ रखना होगा, जिसकी जानकारी उन्होंने टिकट बुक करते समय ऐप में दर्ज की थी। पहचान के तौर पर वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य कोई भी फोटो आईडी मान्य होगी। यात्रा के दौरान टिकट जांच के समय टीटीई आपके टिकट के साथ-साथ आपके मूल पहचान पत्र का भी मिलान करेंगे।
जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट अब नहीं होगा मान्य
रेलवे ने डिजिटल टिकटों के दुरुपयोग और धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक और सख्त कदम उठाया है। अब यात्रा के दौरान जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप पर भेजी गई टिकट की फोटो दिखाकर सफर नहीं किया जा सकेगा। यात्रियों को टीटीई के मांगने पर ऐप के भीतर ही लाइव डिजिटल टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। स्क्रीनशॉट दिखाने पर यात्री को बिना टिकट मानकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे का यह कदम तकनीक के दुरुपयोग को रोकने और पारदर्शी यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा बदलाव है। यात्रियों को अब ऐप से टिकट बुक करते समय अधिक सतर्क रहना होगा और सफर के दौरान अपने मूल दस्तावेज साथ रखने होंगे।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38