It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमसीएच ओपीडी में बढऩे लगी मरीजों की संख्या, इंडोर के हाल जस के तस
By Lokjeewan Daily - 17-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी अस्पताल के मातृ एवं शिशु इकाई में हालिया संकट के बाद अब स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या एक बार फिर बढऩे लगी है। यह इस बात का सीधा संकेत है कि सामान्य बीमारियों और नियमित जांच के लिए आने वाले मरीजों का भरोसा अस्पताल पर फिर से कायम हो रहा है। सबसे बड़ा असर ओपीडी में आने वाली महिलाओं पर दिख रहा है। ओपीडी में गर्भवती महिलाएं अपनी नियमित जांच और डॉक्टरी परामर्श के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रही हैं।  एमसीएच ओपीडी में मरीज और उनके परिजन बिना किसी डर के पर्ची कटवाने के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा ऑपरेशन थिएटर के द्वारों पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने और पूरे परिसर को सैनिटाइज करने के दावों के बाद ओपीडी का माहौल बदला है। हालांकि सिजेरियन डिलीवरी को लेकर अभी भी थोड़ी हिचक है और आंकड़े कम हैं, लेकिन सामान्य प्रसव और ओपीडी परामर्श के लिए मरीजों का भारी संख्या में वापस आना अस्पताल प्रबंधन के लिए एक बड़ी राहत और सकारात्मक खबर है।

अन्य सम्बंधित खबरे