It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खाखूल देव जी मंदिर में पुजारी परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
By Lokjeewan Daily - 17-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आसींद तहसील के ग्राम बराणा में स्थित करीब 400 वर्ष पुराने प्रसिद्ध खाखूल देव जी महाराज मंदिर परिसर में एक बार फिर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। यहंा पूजा-अर्चना को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एक साल के भीतर पीडि़त परिवार पर तीसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। बेखौफ दबंगों ने मंदिर परिसर में घुसकर धक्का-मुक्की की और पीड़ित को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। पीडि़त विष्णु कुमार पुत्र श्रवण बलाई ने बताया कि उनके दादा स्व. हरलाल जी की मृत्यु के बाद से ही आरोपी सम्पत पुत्र श्रवण लाल जाट व अन्य असामाजिक तत्व मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खूनी संघर्ष की आशंका को लेकर परिवादी ने हमले से ठीक तीन दिन पहले, 13 जुलाई को ही भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक (स्क्क) को लिखित रिपोर्ट सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। रिपोर्ट में आगाह किया गया था कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर 14 जुलाई को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के चलते यह हमला हो गया। पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आसीन्द थाना पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़ित पक्ष ने अब कोर्ट के इस्तगासे (परिवाद) के माध्यम से एक और प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना के बाद से दलित समाज और पीडि़त परिवार में भारी दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे