
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- सट्टे के रुपयों को लेकर हुआ विवाद
- घायल को एमजीएच में कराया भर्ती
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में मिलन टॉकीज के समीप सट्टे के रुपयों की लेनदेन को लेकर अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और बाद में तीन अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ गंभीर मारपीट की और बाद में उसे घायल अवस्था में सडक़ पर छोडक़र फरार हो गए। घटना के बाद घायल को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक तौर पर मारपीट रुपए के सट्टे के रुपयों की लेनदेन के चलते होना सामने आया है। घायल नवीन खोतानी ने बताया कि मिलन टॉकीज के यहां पर मैं पान की केबिन के पास खड़ा हुआ था तभी इस दौरान पुसा लाल आया उसने मुझसे कहा कि रोहित तुझे बुला रहा है इस पर मैं उनके पास गया तो वह लोग मुझे जबरन गाड़ी में बैठा कर अपने साथ लेकर गए। जहां उन्होंने मेरे साथ तीन अलग-अलग जगह पर मारपीट की और बाद में वह मुझे मिलन टॉकीज के यहां घायल अवस्था में छोडक़र फरार हो गए। इसके बाद मेरे दोस्त आए और मुझे एमजीएच में इलाज के लिए लेकर आए। वहीं रोहित से पुराने रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था जिसके लिए उसने मेरे साथ मारपीट की है। मैं रोहित को पूरा पेमेंट दे चुका हूं लेकिन इसके बावजूद भी वह मुझे जुआ- सट्टा का कह कर 5 लाख और मांग रहा है। वह मुझसे डेढ़ लाख रुपये मांगता था जिसके बदले में उसे 2 लाख 90 हजार दे चुका हु। इसके बाद भी मुझसे वह 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा हैं। इस बात को लेकर उसने मुझसे मारपीट की और मुझे धमकी भी दे रहा हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38