It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रामधाम में नवचंडी महायज्ञ शुरू, गौ-सेवा के लिए आधुनिक कुट्टी मशीन का लोकार्पण
By Lokjeewan Daily - 18-07-2026

भीलवाड़ा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम विरक्त आश्रम में  नवचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ, गौ माता की सेवा के लिए एक आधुनिक कुट्टी मशीन का लोकार्पण भी किया गया।  स्वामी दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने कथा श्रवण की महिमा पर प्रकाश डालते हुए जीवन के तीन मुख्य सूत्रों  श्रवण (सुनना), मनन (चिंतन करना) और निदिध्यासन (आचरण में उतारना) पर विशेष बल दिया। आश्रम परिसर में भगवान राम रामेश्वर जी की दिव्य मूर्ति के समक्ष यज्ञशाला में अत्यंत मंगलकारी अनुष्ठान का आगाज़ हुआ। विद्वान पंडितों और पंडित विमलेश  आचार्य के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच  पहली बार नवग्रह पूजा, नवचंडी महायज्ञ, हवन और संस्थान नामावली अर्चन (सहस्रनामावली पाठ) का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत प्रतिदिन सुबह 10  से 11 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है। यज्ञशाला की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी भक्तों को पारंपरिक धोती पहनकर ही आहुति देने का नियम अनिवार्य किया गया है। स्वर्गीय रामगोपाल अग्रवाल कीस्मृति में उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता अग्रवाल एवं  राजेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल तथा समस्त परिवारजन द्वारा गौशाला को सहर्ष भेंट की गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे