
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
कोटड़ी लोकजीवन। अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 19 जुलाई से कार्य बहिष्कार, तालाबंदी और हड़ताल शुरू की जाएगी। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन की ओर से लंबे समय से मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण, ग्रेच्युटी एवं पेंशन जैसी मांगों को विभाग और राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाला मानदेय प्रत्येक माह समय पर एकमुश्त भुगतान किया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण कर न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। ग्रेच्युटी एवं पेंशन योजना लागू करने, आईसीडीएस के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्य नहीं करवाने तथा स्मार्टफोन, टैबलेट और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा विभाग की ओर से उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि यदि निर्धारित तिथि तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार, तालाबंदी और हड़ताल पर उतरेंगी। इससे विभागीय कार्य प्रभावित होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और सरकार की होगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी वर्षों पुरानी मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38