It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

देवउठनी ग्यारस पर होगा सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
By Lokjeewan Daily - 18-07-2026

बड़लियास लोकजीवन। सेन समाज द्वारा देवउठनी ग्यारस पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सांगानेरी गेट स्थित पेट्रोल पंप के सामने आरके टावर में सम्मेलन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए सेन समाज नारायणी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार सेन (रेणवास) ने बताया कि समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष देवउठनी ग्यारस के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के युवाओं के वैवाहिक परिचय के उद्देश्य से 18 अगस्त को नगर परिषद टाउन हॉल, भीलवाड़ा में सेन समाज के बैनर तले युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के युवक-युवतियां भाग लेंगे।
बैठक के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल संचालन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। श्री श्री 1008 पंकज भारतीय जी महाराज के सान्निध्य में ताराचंद सेन को सम्मेलन कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाजजनों से दोनों आयोजनों में सहभागिता निभाकर उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया।

अन्य सम्बंधित खबरे