It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पंचमुखी केंद्र पर मातृशक्ति ने की गौ सेवा, चिकित्सा व्यवस्था के लिए भेंट किए 5100 रुपए
By Lokjeewan Daily - 18-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद्, भगत सिंह शाखा की मातृशक्ति द्वारा शुक्रवार को पालड़ी रोड स्थित पंचमुखी गौ उपचार केंद्र पर गौ सेवा कार्यक्रम श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस पुनीत अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति सदस्यों ने गौमाता की पूरे विधि-विधान से सेवा-अर्चना की और उन्हें 500 किलो हरा चारा खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया, जिससे समाज में सेवा, संस्कार एवं समर्पण का प्रेरणादायी संदेश गया। शाखा द्वारा किए गए एक अनूठे नवाचार के तहत मातृशक्ति ने गौमाता की चिकित्सा एवं सुचारू उपचार व्यवस्था के सहयोग हेतु 5100/- रूपए की राशि भी दान स्वरूप भेंट की। इस सेवा कार्य में श्रीमती सुरभि लाठी, श्रीमती मधु गगरानी, श्रीमती अनीता चेचानी, श्रीमती नीतू भंसाली, श्रीमती अंकिता तुर्किया, श्रीमती आयुषी अजमेरा, श्रीमती रंजना मंडोवरा एवं श्रीमती पूनम डाड सहित कई मातृशक्ति सदस्यों ने सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएँ दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया एवं महिला संयोजिका पूनम डाड ने सभी सहभागी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जीव दया और सामाजिक सरोकार के ऐसे सेवा कार्यों में इसी प्रकार की सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा जताई।

अन्य सम्बंधित खबरे