
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- किसान लगाए बैठे आसमान में टकटकी
- खेतों में बेबसी के पैदा हो रहे हालात
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में अच्छी शुरुआत के बाद अचानक मानसून के रूठने से खरीफ की फसलों पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में हुई जोरदार बारिश से जो उम्मीदें जगी थीं, उन पर पिछले एक सप्ताह से पड़े सूखे ने पानी फेर दिया है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी हैं, जिससे कर्ज लेकर बुवाई करने वाला अन्नदाता अब पूरी तरह हताश और बेबस नजर आ रहा है। जिलेभर में बारिश की लंबी खेंच ने किसानों की कमर तोडक़र रख दी है। खेतों में खड़ी मक्का, ज्वार, मूंग, उड़द और तिलहन की फसलें पानी के अभाव में पीली पडऩे लगी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से पौधों की रंगत उड़ चुकी है और वे सूखने की कगार पर हैं। इसके साथ ही नमी की कमी के कारण फसलों में कीट और विभिन्न बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढऩे लगा है। जिन किसानों ने थोड़ी देरी से बुवाई की थी, उनके खेतों में तो बीज जमीन के भीतर ही सूख गए हैं और अंकुरित तक नहीं हो पाए, जिससे उन पर दोबारा बुवाई का भारी आर्थिक बोझ आ पड़ा है। हालात इतने विकट हैं कि मांडलगढ़, बिजौलिया, जहाजपुर, शाहपुरा, सहाड़ा, आसींद और करेडा सहित जिले के कई क्षेत्रों के किसान दिन-रात आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब काली घटाएं बरसें और उनकी फसलों को जीवनदान मिले। जिन किसानों के पास कुएं या नलकूप उपलब्ध हैं, वे दिन-रात जतन कर अपनी फसलों को बचाने में जुटे हैं, लेकिन भूजल स्तर लगातार गिरने और अघोषित बिजली कटौती ने उनकी इस कोशिश पर भी पानी फेर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल जिले में बारिश की कोई मजबूत संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे आमजन और किसानों की चिंताएं दोगुनी हो गई हैं। तापमान में बढ़ोतरी से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
यदि आगामी कुछ दिनों में भीलवाड़ा जिले में झमाझम बारिश नहीं होती है, तो न केवल खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी, बल्कि आने वाले दिनों में जिले भर में गंभीर पेयजल और चारे का संकट खड़ा होना तय है। प्रशासन को अभी से ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की योजना बनानी होगी।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38