It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सडक़ पर फरिश्ता बना 108 का ईएमटी, एम्बुलेंस में ही कराई सुरक्षित डिलीवरी
By Lokjeewan Daily - 18-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  जिले के लखोला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही गर्भवती महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी (श्वद्वद्गह्म्द्दद्गठ्ठष्4 रूद्गस्रद्बष्ड्डद्य ञ्जद्गष्द्धठ्ठद्बष्द्बड्डठ्ठ) ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए चलती गाड़ी में ही सुरक्षित प्रसव करवाया, जहाँ महिला ने एक स्वस्थ नन्ही परी को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, लखोला श्री राम नगर गांव निवासी एक गर्भवती महिला को शुक्रवार सुबह करीब 6:22 बजे अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी साधन से अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में महिला की स्थिति अत्यधिक बिगडऩे लगी। हालत नाजुक देख परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस (नंबर क्रछ्व14 क्कश्व 7623) को रुकवाया।
एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी पवन कुमार मीणा ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए समय गंवाए बिना एम्बुलेंस के भीतर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने पूरी सतर्कता और चिकित्सीय मापदंडों का पालन करते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया। किलकारी गूंजते ही परिजनों की जान में जान आई। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ष्ट॥ष्ट) गंगापुर में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी और चिकित्सा कर्मियों की ऐसी सजगता न केवल स्वास्थ्य विभाग की साख को मजबूत करती है, बल्कि संकट के समय ग्रामीण परिवेश के परिवारों के लिए सबसे बड़ा संबल बनकर उभरती है।

अन्य सम्बंधित खबरे