
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले दिनों प्रसूताओं की लगातार हुई संदिग्ध मौतों के मामले ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। चिकित्सालय प्रशासन की कथित लापरवाही के विरोध में शुक्रवार को सर्व समाज के बैनर तले न्याय यात्रा निकाली गई। इस आक्रोश मार्च में नागरिकों ने सडक़ों पर उतरकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने व दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। न्याय यात्रा भीमगंज थाना इलाके से शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री चारभुजानाथ बड़ा मंदिर (पुराना भीलवाड़ा) पहुंची। यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं और माहौल पूरी तरह आक्रोशित था। जब यह यात्रा गुलमंडी बाजार पहुंची, तो प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन हाय-हाय, गायनिक विभाग हाय-हाय, बहनों को न्याय दो और माओं की मौत का हिसाब दो जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
सर्व समाज के प्रतिनिधियों रितेश गुर्जर, पवन त्रिपाठी, राघव कोठारी, रवि पंडित, जीतू गुर्जर, सिद्धार्थ पाराशर ने कहा कि अस्पताल में प्रसूताओं की मौत ने पूरे भीलवाड़ा समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और मानव जीवन की रक्षा के लिए है। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा चले और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा का समापन चारभुजानाथ मंदिर में सामूहिक प्रार्थना और दोषियों को दंड मिलने की कामना के साथ हुआ।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38