It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

डाक सेवा शिविर में 60 लोगों को आधार सेवाओं का मिला लाभ, 56 खाते खोले
By Lokjeewan Daily - 18-07-2026

बड़लियास लोकजीवन। डाकघर शाखा आमा में डाक विभाग द्वारा डाक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न डाक एवं आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान आधार नामांकन, आधार अपडेट तथा डाकघर बचत बैंक  खाते खोलने की सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के अंतर्गत लगभग 60 ग्रामीणों को आधार सेवाओं का लाभ मिला, वहीं 56 नए खाते भी खोले गए। डाक विभाग की ओर से डाक अधीक्षक बनवारी लाल उपाध्याय, आधार ऑपरेटर सुनील सालवी, शाखा डाकपाल प्रिया वैष्णव, मुकेश नाथ, बंसीलाल रेगर, लक्ष्मी शर्मा तथा आकांक्षा डीडवानिया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक एवं बैंकिंग सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। शिविर का सफल आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे