
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- जटिल मामलों में प्रसूताओं को मिलेगी तुरंत राहत
- ऑपरेशन थिएटर की सुविधाओं का भी विस्तार
भीलवाड़ा लोकजीवन । महात्मा गांधी चिकित्सालय में मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा हाई रिस्क यानी गंभीर स्थिति वाली प्रसूताओं की विशेष देखभाल के लिए 8 बेड का स्त्री एवं प्रसूति रोग स्पेशल केयर यूनिट प्रारंभ कर दिया गया है। इस नई इकाई में गंभीर तथा जटिल चिकित्सकीय स्थिति वाली प्रसूताओं की सभी आवश्यक जांचें कर उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सतत निगरानी में भर्ती किया जा रहा है, जिससे समय रहते आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। प्रसूता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल में 24 गुणा 7 यानी चौबीसों घंटे वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आपातकालीन और जटिल मामलों का त्वरित व प्रभावी प्रबंधन किया जा सके। इसके साथ ही ऑपरेशन थिएटर की सुविधाओं का विस्तार कर और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाकर प्रसूति सेवाओं को अधिक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है। चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में महात्मा गांधी चिकित्सालय की समस्त व्यवस्थाएं पूरी तरह सामंजस्य और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हैं। अस्पताल में आने वाली सभी प्रसूताओं एवं अन्य रोगियों को आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, प्रसूताओं में एनीमिया (खून की कमी), उच्च-रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर), मधुमेह (डायबिटीज), बार-बार गर्भपात होना, इन्फेक्शन (संक्रमण), कम उम्र में गर्भधारण, पूर्व में सिजेरियन डिलीवरी होना, पूर्व प्रसव में ज्यादा रक्त-स्त्राव होना, थायराइड विकार, हृदय रोग, किडनी रोग, आरएच नेगेटिव गर्भावस्था एवं भ्रूण की गलत स्थिति (ब्रिच प्रेजेंटेशन) के कारण डिलीवरी हाई रिस्क मानी जाती है। इन सभी जटिलताओं का समय से ही पता लगाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि आवश्यक उपचार से जोखिम को कम किया जा सके। ?इसी उद्देश्य से चिकित्सालय में बीपी, सीबीसी, ब्लड शुगर, ईसीजी, एसजीओटी-एसजीपीटी, यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिन एल्बुमिन और टीएसएच जैसी सभी मुख्य जांचें एवं उपचार की सुविधा 24 गुणा 7 उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ . मनीषा बहड़ ने आमजन से अपील की है कि आवश्यकता होने पर बिना किसी संकोच के चिकित्सालय में उपलब्ध इन विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।
निवेश अनुकूलता में ‘अग्रणी राज्यों’ में शामिल हुआ राजस्थान . . .
2026-07-19 18:39:01
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : . . .
2026-07-19 18:36:26
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा 57वें बैंक राष्ट्रीयक . . .
2026-07-19 18:41:49
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान ल . . .
2026-07-19 18:34:30
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19