
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मानसून की बेरुखी और आगामी जल संकट की संभावनाओं को देखते हुए पेंच के बालाजी मंदिर में प्राचीन कुंड के जीर्णोद्धार व सफाई का संकल्प पूरा हो गया है। बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका एवं पंडित आशुतोष शर्मा की पहल पर चलाए गए इस तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान के बाद कुंड पूरी तरह से निखर उठा है। मंदिर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जल संकट की घड़ी में आमजन को निर्बाध रूप से शुद्ध जल वितरण उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत लगभग तीन दिनों तक चले मैराथन कार्य के दौरान कुंड से वर्षों पुराना गंदा पानी और जमा हुई गाद (कीचड़) को पूरी तरह से बाहर निकाला गया। इसके बाद कुंड में अब शुद्ध व नया पानी भर गया है। इस भगीरथ कार्य में रंजन प्रोसेस का विशेष योगदान रहा। संस्थान के प्रबंधक मोहित भीमसेरिया एवं साकेत पारीक ने अपनी 11 सदस्यों की टीम के साथ संपूर्ण मशीनरी यूनिट लगाकर कुंड की वैज्ञानिक व प्रभावी ढंग से सफाई की। जल स्रोत को पुनर्जीवित करने के इस पुनीत कार्य के लिए पंडित आशुतोष शर्मा ने रंजन प्रोसेस की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। प्राचीन जल धरोहर के इस तरह से साफ होने से स्थानीय निवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
निवेश अनुकूलता में ‘अग्रणी राज्यों’ में शामिल हुआ राजस्थान . . .
2026-07-19 18:39:01
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : . . .
2026-07-19 18:36:26
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा 57वें बैंक राष्ट्रीयक . . .
2026-07-19 18:41:49
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान ल . . .
2026-07-19 18:34:30
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19