
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा लोकजीवन। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध भीलवाड़ा जिला टेंपो यूनियन के बैनर तले सोमवार को शहर में टेंपो चालकों का आंदोलन देखने को मिला। अपनी विभिन्न लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रभाष चौधरी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे श्रम विभाग मैदान से एक वाहन रैली निकाली गई और कलेक्ट्री पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि रैली श्रम विभाग मैदान से सुबह 11 बजे गाजे-बाजे और कतारबद्ध टेंपो के साथ रवाना हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह विशाल वाहन रैली दोपहर 1 बजे जिला कलेक्ट्री परिसर पहुंची। कलेक्ट्री पर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए टेंपो चालकों ने धरना दिया और मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के नाम अपना 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कलेक्ट्री पर आयोजित सभा को कई श्रमिक नेताओं ने संबोधित किया।
जिला ऑटो-टैम्पू यूनियन ने यह रखी प्रमुख मांगे
भीलवाड़ा शहर सहित उपनगर पुर व सांगानेर में व्यवस्थित टेम्पू स्टैंड निर्धारित किए जाएं। साथ ही, प्रमुख ऑटो स्टॉपेज की पहचान के लिए विशेष लाईनिंग (मार्किंग) अथवा बोर्ड लगाए जाएं।ऑटो चालकों को 8वीं पास की अनिवार्यता या पी.वी.सी. लाइसेंस से मुक्त रखा जाए। डीटीओ ऑफिस द्वारा साल में 3 विशेष कैम्प लगाकर चालकों को लाइसेंस संबंधी राहत प्रदान की जाए।पुर और रीको स्टैंड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 02 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की स्थाई तौर पर नियुक्ति की जाए।
आम जनता और यात्रियों की सुविधा तथा पारदर्शिता के लिए परिवहन अधिकारी द्वारा ऑटो स्टैंड्स पर दिन व रात की आधिकारिक किराया सूची अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए। उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना परमिट और अवैध रूप से संचालित हो रहे कमर्शियल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा स्थाई अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि चालकों से सद्व्यवहार सुनिश्चित हो सके।भीलवाड़ा शहर के सभी 29 रूटों का परिवहन विभाग द्वारा दोबारा से गहन सर्वे करवाया जाए और उसी के आधार पर नए रूट परमिट जारी किए जाएं। जिला यातायात समिति में ऑटो-टैम्पू यूनियन के 02 प्रतिनिधियों को स्थाई सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाए, ताकि चालकों की समस्याओं को सीधे रखा जा सके।
शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली रैली
यूनियन द्वारा तय रूट के मुताबिक, रैली श्रम विभाग मैदान से शुरू होकर पांसल चौराहा, गंगापुर चौराहा, रेलवे फाटक, साबुन मार्ग, नगर परिषद कार्यालय, कोतवाली रोड, रेलवे स्टेशन और सेशन कोर्ट होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंची। रैली में शामिल सैकड़ों वाहनों के एकत्रीकरण और पार्किंग की व्यवस्था विद्युत कार्यालय वाली रोड पर की गई, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
अपनी रोजी-रोटी के संकट और पुलिसिया उत्पीडऩ से त्रस्त टेंपो चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने उनकी इन जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो आगामी दिनों में चक्का जाम जैसा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
निवेश अनुकूलता में ‘अग्रणी राज्यों’ में शामिल हुआ राजस्थान . . .
2026-07-19 18:39:01
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : . . .
2026-07-19 18:36:26
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा 57वें बैंक राष्ट्रीयक . . .
2026-07-19 18:41:49
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान ल . . .
2026-07-19 18:34:30
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19