
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा/ सवाईपुर लोकजीवन।क्षेत्र के जीवा का खेड़ा गांव के पास जंगल में रविवार रात संदिग्ध हालात में खड़ी एक क्रेेटा कार और मोटरसाइकिल मिलने से हडक़ंप मच गया। बड़लियास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो कार व आसपास के क्षेत्र से कुल 39.800 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा चूरा, क्रेटा कार और बाइक को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश जारी है। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि जीवा का खेड़ा चौराहा से गांव की ओर जाने वाली सडक़ के पास एक कार तथा एक मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी हैं। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। सडक़ से करीब 50 मीटर अंदर जंगल में वाहनों के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी। पुलिस ने देखा कि क्रेटा कार के आगे-पीछे और दोनों तरफ के कांच फूटे हुए थे तथा कांच के टुकड़े चारों तरफ बिखरे पड़े थे। कार के अंदर की पीछे वाली सीट निकाली हुई थी और अंदर डोडा चूरा व कांच के टुकड़े फैले हुए थे। जीवा का खेड़ा रोड पर भी सडक़ किनारे जगह-जगह डोडा चूरा बिखरा मिला।
दो कट्टों में भरा 39.8 किलो डोडा चूरा
पुलिस ने क्रेटा कार और पास के क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली। कार से कुछ ही दूरी पर सफेद रंग का एक कट्टा मिला, जिसमें 29.860 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। कार के भीतर बिखरे पड़े डोडा चूरा को एकत्रित कर एक प्लास्टिक कट्टे में भरा गया, जिसका वजन 9.940 किलोग्राम निकला। दोनों कट्टों को मिलाकर कुल 39.800 किलोग्राम डोडा चूरा जप्त किया गया।
अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागे आरोपी
वाहनों को छोडक़र भागे तस्करों की पुलिस ने आसपास के जंगल में काफी तलाश की, लेकिन रात के अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने क्रेटा कार और मोटरसाइकिल को जप्त कर बड़लियास थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब कार व बाइक के नंबरों के आधार पर तस्करों का सुराग लगाने में जुटी है। कार्रवाई में थानाधिकारी जसवंत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल पुखापुरी, संदीप कुमार, अनिल कुमार तथा संदीप कुमार शामिल रहे।
निवेश अनुकूलता में ‘अग्रणी राज्यों’ में शामिल हुआ राजस्थान . . .
2026-07-19 18:39:01
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : . . .
2026-07-19 18:36:26
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा 57वें बैंक राष्ट्रीयक . . .
2026-07-19 18:41:49
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान ल . . .
2026-07-19 18:34:30
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19