It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नवलपुरा में घर में घुसकर जानलेवा हमला व लूट, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
By Lokjeewan Daily - 21-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। बागोर थाना क्षेत्र के नवलपुरा गांव में दबंगों की दबंगई और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, छेड़छाड़ करने और सोने के आभूषण लूट ले जाने के मामले में जब बागोर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिवार को न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास पहुंचना पड़ा। एसपी को दी गई रिपोर्ट में  गंगा देवी ने बताया कि गत 17 जुलाई की रात करीब 9-10 बजे वह अपने पति रामेश्वर, पुत्र कान सिंह और सीमा के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जनों से अधिक लोग लाठी-सरियों से लैस होकर गैर-कानूनी तरीके से घर में घुस आए। आरोपियों ने रामेश्वर लाल पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पीड़िता और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और गले से सोने के तीन मांदलिया छीनकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रामेश्वर को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। गंगा देवी ने एसपी भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर बाागोर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लूटे गए जेवरात बरामद करने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

अन्य सम्बंधित खबरे