It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पुताई करते वक्त ट्रेक्टर की चपेट में आने से झूला टूटा, पेंटर की मौत, कोली समाज ने किया मोर्चरी पर प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 21-07-2026

- पीडि़त परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग
- आरोपी ट्रेक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
भीलवाड़ा लोकजीवन। गणपत्या खेड़ा गांव में गत 10 जुलाई को हुए एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पेंटर दीपक कोली की आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों और कोली समाज में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। आक्रोशित समाज बंधुओं ने महात्मा गांधी अस्पताल   की मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा निवासी दीपक कुमार कोली पुत्र नाथू लाल कोली 10 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे गणपत्या खेड़ा में शंकर सिंह खंगारोत के मकान पर लगभग 22 फीट की ऊंचाई पर झूले पर बैठकर रंग-रोगन का काम कर रहा था। इसी दौरान सडक़ से तेज आवाज में म्यूजिक बजाता हुआ एक ट्रैक्टर  अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से निकला। ट्रैक्टर की चपेट में मकान से लटका हुआ झूले का रस्सा आ गया और उसमें उलझ गया। आसपास मौजूद लोगों के चिल्लाने के बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे जोरदार झटका लगा और दीपक सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा से उदयपुर  रेफर किया गया था, जहां पिछले 10 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले में पीडि़त के भाई सुनील की रिपोर्ट पर पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच एएसआई शोराज मीणा को सौंपी है। कोली समाज के मुरलीधर लोरवाडिय़ा सहित प्रतिनिधियों का कहना है कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के बुजुर्ग पिता की देखरेख और परिवार के भरण-पोषण के लिए 10 लाख के मुआवजे की मांग की जा रही है। मोर्चरी के बाहर महिलाओं व युवाओं का धरना जारी है। समाज ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे न तो पोस्टमार्टम होने देंगे और न ही शव उठाएंगे।

अन्य सम्बंधित खबरे