It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महिला की मौत पर बवाल: ससुराल पक्ष पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, चार घायल
By Lokjeewan Daily - 21-07-2026

भीलवाड़ा/सवाईपुर लोकजीवन । जिले के ककरोलिया माफी गांव में महिला की संदिग्ध मौत के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है । मृतका के ससुराल वालों पर पीहर पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, तलवार, डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूुचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र के ककरोलिया माफी गांव में लक्ष्मी (40 वर्ष) पत्नी सितारिया बागरिया को सुबह अचानक छाती और गले में तेज दर्द की शिकायत हुई । इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सवाईपुर व फिर बनकाखेड़ा ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई । पीड़ित सिताराम बागरिया ने बताया की बनकाखेड़ा से शव को पीहर पक्ष के साथ जब वे घर लाकर सुला रहे थे, तभी मृतका के पीहर डगेरा का खेड़ा ( राजपुरा ) पक्ष के अमरा, भैरु, नंदा, कालू आदि कई परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया । पीडि़त के मुताबिक, आरोपियों ने कुल्हाड़ी, तलवार, लकड़ी, लोहे के रोड और ईंट-पत्थर से अचानक हमला कर दिया। हमले में रामलाल पिता भेरु बागरिया उम्र 27 वर्ष, भैरू पिता देवी बागरिया उम्र 68 वर्ष, सितारिया पिता देबी बागरिया उम्र 40 वर्ष, ममता पुत्र भेरू बागरिया उम्र 18 वर्ष के सिर फूट गए और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, घायलों व मृतका का कोटड़ी चिकित्सालय में भेजा गया । घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज करवाई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे