It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सांवरिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी पर माखनचोरी से लेकर सुदर्शन चक्र की महिमा दिखेगी, समितियां गठित
By Lokjeewan Daily - 22-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री सांवरिया सेठ मंदिर नौगावां म 4 सितंबर को  कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि आयोजन के तहत अजय सोनी द्वारा भव्य झांकियों की विशेष सजावट की जाएगी। वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकार पिंटू द्वारा प्राकृतिक व सुगंधित फूलों का विशेष झरोखा एवं आकर्षक पुष्प सज्जा तैयार की जाएगी। सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रसिद्ध कलाकार मधुबाला यादव एवं उनकी टीम द्वारा सुदर्शन चक्र की महिमा पर आधारित विशेष नाट्य मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जन्माष्टमी व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विभिन्न सेगारी व्यंजनों की स्टॉल भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रात: 7 बजे भगवान श्री सांवरिया सेठ का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। रात्रि को प्रभु का मुख्य महाभिषेक  किया जाएगा। महोत्सव में मंदिर दर्शन व्यवस्था में गिरिराज अग्रवाल, गिररिराज काबरा एवं प्रमुख राकेश खोईवाल टीम सहित मुस्तैद रहेंगे। झांकी दर्शन व्यवस्था का प्रभार अखिल जाजू (प्रमुख) एवं मोहित त्रिपाठी (संयोजक) संभालेंगे। पूरे इवेंट का संयोजन मनीष बहेडिय़ा करेंगे। भोजन एवं प्रसाद प्रबंधन सोहनलाल गहलोत (संयोजन) तथा मदनलाल ठाकुर (सामग्री क्रय हेतु लीलाधर अग्रवाल) के मार्गदर्शन में होगा। कूपन वितरण कोषाध्यक्ष  चंद्रप्रकाश आगाल करेंगे एवं भोजन वितरण प्रमुख गोपाल पलोड़ रहेंगे। प्रसाद का हाथों-हाथ वितरण बबलू सेन द्वारा किया जाएगा। टेंट, माइक, लाइट व पार्किंग व्यवस्था कार्यकारिणी सदस्य सुनील नवाल संभालेंगे। पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती के शंभू  काबरा, संजीव चिरानिया एवं गिरीश अग्रवाल को सौंपी गई है। प्रचार-प्रसार का कार्य मुकेश सोनी तथा कार्यालय व पोस्टेज व्यवस्था कैलाश लड्ढा देखेंगे, जबकि स्वच्छता व्यवस्था का दायित्व राकेश तिवारी को सौंपा गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे