
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। रामधाम में गुप्त नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित सप्तचंडी यज्ञ एवं अध्यात्म रामायण कथा का मंगलवार प्रात: कालीन वेला में विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर दंडी स्वामी ब्रह्मानंद जी सरस्वती महाराज के श्रीमुख से ज्ञानमयी एवं ओजस्वी प्रवचन की अमृत वर्षा हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर राम धाम राम ट्रस्ट की ओर से दंडी स्वामी जी का शॉल, माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि इस दौरान हेमंत मानसिंहका, शांतिलाल पोरवाल, दामोदर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रो. जगदीश भदादा, कन्हैयालाल मुंदड़ा, राधेश्याम अग्रवाल, वीणा मानसिंहका, पवन अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। भीलवाड़ा में आयोजन संपन्न होने के बाद पूज्य दंडी स्वामी जी वृंदावन के लिए प्रस्थान कर गए। उनका आगामी चातुर्मास 29 जुलाई से नोखा में प्रारंभ होगा। वहीं भीलवाड़ा में आगामी 30 जुलाई से आबू पर्वत स्थित शंकर मठ के परम पूज्य स्वामी हरि तीर्थ जी महाराज का दो माह का पावन चातुर्मास प्रारंभ होगा, जिसके तहत सावन मास में विशेष शिव अभिषेक व विविध अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02