
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू आयाम के तत्वावधान में रविवार को गुरु कानीफनाथ छात्रावास में एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला आयोजित हुई। घुमंतू समाज के बच्चों के लिए संचालित छात्रावासों के सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन को लेकर आयोजित कार्यशाला में चित्तौड़ प्रांत की विभिन्न छात्रावास समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों सहित करीब 20 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में प्रांत संयोजक प्रभुलाल ने छात्रावासों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संचालन का आह्वान किया। दूसरे सत्र में प्रांत टोली सदस्य एवं छात्रावास आयाम प्रमुख मगन जोशी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रवेश पंजीयन, आवागमन रजिस्टर, आगंतुक विवरण, स्थायी-अस्थायी स्टॉक रजिस्टर तथा स्वास्थ्य परीक्षण रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा रखने और समितियों की नियमित बैठक कर कार्यवाही मिनट बुक में दर्ज करने पर जोर दिया। अंतिम सत्र में क्षेत्र घुमंतू कार्य प्रमुख महेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए समिति सदस्यों का नियमित प्रवास आवश्यक है। सितंबर में अभिभावक सम्मेलन और नवंबर में वार्षिकोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वार्षिकोत्सव में समाज के भामाशाहों, उद्यमियों व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर आर्थिक सहयोग जुटाने तथा अधिकारियों व संतों को छात्रावास भ्रमण के लिए आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02