It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कोटड़ी श्याम चारभुजा मंदिर रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान
By Lokjeewan Daily - 22-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री कोटड़ी श्याम चारभुजा मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नागेंद्र सिंह   कानावत की स्मृति में लगे शिविर में कोटड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों के युवा रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। भीलवाड़ा ब्लड बैंक सेवा सदन रोड की अनुभवी टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। इस दौरान कुलदीप सिंह, अंशुमान सिंह, राजेश सुवालका, देशराज सिंह, एकलिंग सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराज सिंह जी रावणा एवं शैतान सिंह सहित अन्य लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक युवाओं से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

अन्य सम्बंधित खबरे