It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पूर्वांचल जन चेतना समिति किया एएसपी राजेश आर्य का अभिनंदन
By Lokjeewan Daily - 22-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। पूर्वांचल जन चेतना समिति कि अध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में तिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश आर्य का दुपट्टा, गुलदस्ता राजस्थानी साफा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया।  अध्यक्ष अर्चना दुबे ने  आर्य से आग्रह किया कि पूर्वांचल समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग मिलता रहे। इस पर आर्य ने आश्वस्त किया कि भीलवाड़ा में शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज मिलकर ही एक आदर्श शहर का निर्माण कर सकते हैं।  समिति के सचिव  जितेंद्र झा, मनोज जायसवाल, इलियास छिपा, सुनील बोहरा, इश्तियाक छीपा, कैलाश लखारा, किशन सोनी, शैलेंद्र चौधरी, सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे