
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित महावीर पार्क के निकट दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते विशाल शर्मा नामक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आकाश प्रजापत, रवि गाडरी व उनका एक अन्य साथी मौके से भाग छूटे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल विशाल को तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह मानकर आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02