
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल परिसर से सरकारी संपत्ति और कबाड़ चोरी करने की बड़ी कोशिश को सतर्क कर्मचारियों ने नाकाम कर दिया। दिनदहाड़े लोडिंग टेंपो में सामान भरकर ले जा रहे चालक को कर्मचारियों ने शक होने पर रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में स्थित स्टोर के चैनल गेट से कुछ लोग पुरानी टेबल, पंखे, व्हीलचेयर सहित हजारों रुपये मूल्य का सरकारी सामान लोडिंग टेंपो में भर रहे थे। टेंपो जैसे ही बाहर निकलने लगा, वहां मौजूद दो कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। संदेह होने पर जब कर्मचारियों ने टेंपो को रोककर पूछताछ की तो चालक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने कबाड़ी का नाम लेकर बात टालने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने सख्ती दिखाते हुए पूरा सामान वापस उतरवा लिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। उधर कुछ ही घंटों के अंतराल में वार्ड लेडी द्वारा कबाड़ ले जाने की कोशिश सामने आने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02