It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की तलाश के लिए एसपी को दिया ज्ञापन
By Lokjeewan Daily - 22-07-2026

भीलवाड़ा। शहर की अंबेडकर कॉलोनी  से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की खोजबीन के लिए राष्ट्रीय वंचित लोकमंच ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विशेष जांच दल गठित कर जल्द से जल्द महिला की बरामदगी की मांग की है।
संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश देसाई के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड संख्या 24, गली नंबर 10 निवासी कैलाश घांवरी के पुत्र दीपक घांवरी की पत्नी मुन्ना देवी उर्फ मोनिका घांवरी गत 17 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। वहीं, महिला का डेढ़ वर्ष का मासूम बच्चा मां के वियोग में रो-रोकर बेहाल है। संगठन ने मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन व सर्च टीम का गठन किया जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं तथा आवश्यकता पडऩे पर ड्रोन तकनीक की मदद लेकर जिले भर के थानों व चौकियों को अलर्ट किया जाए।

अन्य सम्बंधित खबरे