
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों का सामान अब सुरक्षित नहीं रहा है। अस्पताल में चोरों का गिरोह इस कदर बेखौफ हो चुका है कि वे खुलेआम वार्डों में दाखिल होकर मरीजों के मोबाइल और अन्य सामान पार कर रहे हैं। ताजा मामला रात में वार्ड का सामने आया है, जहां सोते हुए मरीज का मोबाइल चुराते एक शातिर चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि, वारदात के तुरंत बाद मौके पर मुस्तैद होमगार्ड के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को भीमगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अस्पताल में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उधर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कमियों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। वहीं, भीमगंज थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पिछली चोरियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02