
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- अंगदान जागरूकता पर वर्कशॉप आयोजित
- प्रतिभागियों ने ली अंगदान की शपथ
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज एवं महात्मा गांधी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान जागरूकता विषय पर एमजीएच परिसर स्थित एकेडमिक हॉल में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. पूजा गंगराड़े, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अरुण गौड़, पूर्व प्राचार्य डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. दिनेश बैरवा, डॉ. टीना जैन, डॉ. रजनी गौड़, डॉ. इंदिरा सिंह एवं जिला अंगदान नोडल अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ. पूजा गंगराड़े ने अंगदान के महत्व तथा चिकित्सकों की सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अरुण गौर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। वैज्ञानिक सत्रों में डॉ. सोनल अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र मीणा, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. पवन बंसल, डॉ. रविन्द्र पलसानिया, डॉ. पवन चौहान, डॉ. अरुण गौर, डॉ. दौलत मीणा, डॉ. धर्मेन्द्र कंवरिया, डॉ. ऋषि टेलर, डॉ. वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. गर्विता सोलंकी एवं डॉ. अनुभा नेमा ने अंगदान जागरूकता, सम्भावित अंगदाताओं की पहचान, मृत्यु की घोषणा एवं डोनर ऑप्टिमाइजेशन तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट (क्चरुस्) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. टीना जैन, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सपना पंवार, डॉ. आनंद अग्रवाल एवं डॉ. नवीन बेरवा के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने अंगदान की शपथ ली। इसके पश्चात डॉ. अखिल हुसैन, डॉ. मनीष सिंघल एवं डॉ. भानुप्रताप द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (क्चरुस्) पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन डॉ. मिनी शर्मा एवं डॉ. राजेन्द्र लाखावत ने किया। अंत में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अरुण गौर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अंगदान को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे अंगदान जैसे इस महान मानवीय अभियान का हिस्सा बनें तथा भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक क्यूआर स्कैनर के माध्यम से अंगदान के लिए अपना पंजीकरण कर समाज में जीवनदान की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान दें।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02