It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: छात्राओं से ऑनलाइन संवाद, अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
By Lokjeewan Daily - 24-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राज्य सरकार व राजस्थान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा तथा जागरूकता को लेकर विविध गतिविधियां हुई। एसपी सागर राणा के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत सरकारी व निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद किया गया। विद्यार्थियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन के साथ-साथ पुलिस व सरकार के महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, वरिष्ठ जन सम्बल योजना, विशाखा गाइडलाइन तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन 1930, 1090, 112 और राजकॉप ऐप की जानकारी दी गई। जिला मुख्यालय पर अंतरविभागीय विभागाध्यक्षों एवं स्टेक होल्डर्स के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में पुलिस व अन्य विभागों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में एएसपी मुख्यालय राजेश आर्य, एएसपी रोहित कुमार, एएसपी हेमंत कुमार, डीएसपी शिल्पा भादविया तथा एडीएम प्रतिभा देवठिया मौजूद रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेन्टर, जिला विधिक प्राधिकरण, शिक्षा विभाग तथा बाल कल्याण समिति आदि भागों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

अन्य सम्बंधित खबरे