
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। रायपुर थाना क्षेत्र के कलालखेड़ी गांव में कुदरत के एक खौफनाक रूप ने हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया। खेत में बकरियां चरा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग नाना और उनकी 7 वर्षीय मासूम दोहित्री पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हृदयविदारक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया और पीडि़त परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कलालखेड़ी निवासी धर्मनाथ योगी (65) अपनी 7 वर्षीय दोहित्री गायत्री पुत्री छितरमल योगी के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बकरियां चरा रहे थे। शाम करीब 8 बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच चार बकरियां अपने आप घर पहुंच गईं, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ी। परिजन जब दौड़ते हुए खेत पहुंचे, तो देखा कि धर्मनाथ और गायत्री मृत अवस्था में पड़े थे और पास ही सात बकरियां भी थीं। परिजनों ने बताया कि नाना धर्मनाथ ने मासूम गायत्री का इसी वर्ष अपने गांव के स्कूल में दाखिला कराया था ताकि वह साथ रहकर पढ़ाई कर सके, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घटना की सूचना तुरंत सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सालवी और रायपुर थाना प्रभारी प्रहलाद राय सहाय को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां शुक्रवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02