
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भीलवाड़ा सेकंड यूनिट ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के प्रतिष्ठित माणिक्य लाल वर्मा राजकीय कॉलेज के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि परिवादी ठेकेदार (जिसकी फर्म कॉलेज में सुरक्षा गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर और मानव संसाधन सेवाएं प्रदान करती है) ने शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का 7.76 लाख रुपये का दो महीने का बिल पास हो चुका था। इसके बावजूद भुगतान जारी करने और भविष्य में काम निर्बाध रूप से चालू रखने के एवज में अधिकारी शिव नुवाल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बातचीत के बाद सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी शिव नुवाल ने शहर के एक निजी अस्पताल के बाहर परिवादी से 40 हजार रुपये स्वीकार किए, वैसे ही पहले से मुस्तैद एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को कृषि उपज मंडी स्थित एसीबी सेकंड कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है कि उसने पूर्व में भी किसी अन्य ठेकेदार से रिश्वत ली है या नहीं। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त यह भ्रष्टाचार इस बात का गवाह है कि कैसे सेवा प्रदाताओं को उनका वैध भुगतान पाने के लिए भी सिस्टम के आगे झुकना पड़ता है। एसीबी की इस प्रभावी कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हडक़ंप मचा है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02