It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

लोहे के सरिए से ज्वैलर्स शॉप का शटर तोड़ा: तीन नकाबपोश चोरों ने चुराए चांदी के जेवर व नकदी
By Lokjeewan Daily - 24-07-2026

 - जहाज़पुर में बीती रात हुई घटना
-पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
भ्ज्ञीलवाड़ा/जहाज़पुर। कस्बे के व्यस्ततम मेन मार्केट स्थित सालासर ज्वैलर्स में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन अज्ञात चोरों ने लोहे के भारी-भरकम सरिए का इस्तेमाल कर दुकान का शटर उखाड़ दिया और भीतर रखे चांदी के कीमती आभूषण तथा गल्ले में रखी नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। दुस्साहसिक तरीके से अंजाम दी गई यह पूरी वारदात दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।  जानकारी के अनुसार वारदात मेन मार्केट स्थित सालासर ज्वैलर्स की दुकान में हुई। रात को तीन नकाबपोश चोर दुकान के बाहर पहुंचे। चोरों ने अपने साथ लाए लोहे के मोटे सरिए से शटर के निचले हिस्से में अंट लगाकर उसे ऊपर उठाने की कोशिश शुरू की। करीब 15 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद चोरों ने शटर के निचले हिस्से को मोडक़र डैमेज कर दिया और दुकान के अंदर घुसने की जगह बना ली। इसके बाद दो चोर मुस्तैदी से शटर के नीचे से अंदर दाखिल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर गली में खड़े होकर पहरा देता रहा और आने-जाने वालों पर नजर रखता रहा।
सुबह दुकान खोलने पर चला पता
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब दुकान मालिक जगदीश सोनी रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। दुकान का शटर नीचे से मुड़ा हुआ और क्षतिग्रस्त अवस्था में था। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सारा सामान और डिब्बे फर्श पर अस्त-व्यस्त बिखरे पड़े थे। गल्ले में रखी नकदी और चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित व्यवसायी ने तुरंत इसकी सूचना जहाज़पुर थाना पुलिस को दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही जहाज़पुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीनों चोर करीब आधे घंटे तक बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश और पहचान शुरू कर दी है।
व्यापारियों में आक्रोश
वहीं दूसरी ओर, कस्बे के मुख्य बाजार में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन की गश्त व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है। स्वर्णकार समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया जाए। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे