It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

इंद्रदेव को रिझाने के लिए रामधाम में किया महादेव का अभिषेक
By Lokjeewan Daily - 27-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम के शिवालय में आस्था का सैलाब उमड़ा। अवसर था इंद्रदेव को रिझाने के लिए आयोजित विशेष पूजन व दुग्धाभिषेक का। मंत्रोच्चार और बम-बम भोले के जयकारों के बीच मुख्य यजमान भैरूलाल अजमेरा व उनकी धर्मपत्नी रेखा अजमेरा ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, इत्र एवं पुष्पों से भव्य दुग्धाभिषेक कर अलौकिक श्रृंगार किया। इस दौरान पंडित रामू, पंडित गोविंद, पंडित कमलेश, पंडित प्रेम और पंडित शुक्ला के आचार्यत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने राम-रामेश्वर मूर्ति के दर्शन कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा व खुशहाली की प्रार्थना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि  29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। प्रात: 9.30 बजे संस्थापक ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज की मूर्ति के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना व वंदना होगी।  30 जुलाई से भव्य चातुर्मास महोत्सव का आगाज होगा। शंकर मठ (आबू पर्वत) के स्वामी हरि तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव के दौरान वे प्रतिदिन प्रात: 9 से 10 बजे तक श्रीमद्भगवद्गीता पर विशेष प्रवचन देंगे।

अन्य सम्बंधित खबरे