
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा) एवं नगर माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामेश्वरम भवन में सत्यनारायण जागेटिया की मृति में रक्तदान एवं पौधा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में समाजजन और युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। जागेटिया की धर्मपत्नी सुशीला देवी जागेटिया, नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदारमल जागेटिया, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, ओमप्रकाश जागेटिया एवं मुकेश जागेटिया ने दीप प्रज्वलित कर शिविर शुरू किया। शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 64 यूनिट रक्त संगृहीत किया गया। रक्तदान को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया; 20 से अधिक युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर की खास बात यह रही कि इसमें दंपती (पति-पत्नी) और मां-बेटे ने भी एक साथ रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। शिविर में आए सभी रक्तदाताओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए। आदित्य मानसिंहका, सुमित जागेटिया, मनोज माहेश्वरी, गोविंद प्रसाद सोडाणी, भैरूलाल अजमेरा, बालमुकुंद डाड, केदारमल जागेटिया, सोहनलाल गगराणी, राधेश्याम चेचाणी, कैलाश काबरा, गोगानंद राठी, ओमप्रकाश जागेटिया तथा मुकेश जागेटिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02