It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कोरोना योद्धाओं की स्मृति में नागौर में होगी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
By Lokjeewan Daily - 27-07-2026

- 32 टीमों में नर्सिंग व पैरामेडिकल कर्मियों की भागीदारी
-  सभी मैचों का होगा यूट्यूब पर लाइव प्रसारण
भीलवाड़ा लोकजीवन । कोरोना काल में मानवता की सेवा करने वाले नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मियों की स्मृति को समर्पित राजस्थान कोरोनावायरस नर्स पैरामेडिकल स्मृति क्रिकेट एसोसिएशन की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नागौर में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर एसोसिएशन की स्टेट लेवल कमेटी एवं आयोजन समिति नागौर की संयुक्त बैठक होटल वासुदेव में मुख्य संरक्षक दिनेश सोनी की अध्यक्षता में हुई। आयोजन समिति के मुख्य हरिश चौधरी, कैलाश व्यास एवं राजेश इन्नानियां ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अधिकतम 32 टीमें भाग लेंगी। टीम संरचना में प्लेइंग-11 में 7 स्थायी नर्सिंग कर्मचारी अनिवार्य होंगे। इसके अलावा 2 स्थायी पैरामेडिकल कर्मचारी तथा 2 संविदा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मी टीम में शामिल रहेंगे। टीम आवंटन के तहत जयपुर से 3, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर एवं जोधपुर संभाग से 2-2 तथा शेष जिलों से 1-1 टीम भाग लेगी। 32 टीमों का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर किसी भी जिले को अतिरिक्त टीम भेजने की अनुमति दी जा सकेगी। टीम संख्या में बदलाव आयोजन समिति एवं स्टेट कमेटी की सहमति से ही होगा। लीग मुकाबले 10 ओवर और नॉकआउट मैच 15 ओवर के होंगे। पूर्व में आयोजित 6 टूर्नामेंट की वरीयता एवं पॉइंट सिस्टम के आधार पर रैंकिंग कर टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। सभी मैचों का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा।  मैचों में आरसीए के अधिकृत अंपायर एवं स्कोरर स्कोरिंग करेंगे। प्रदेश सचिव फरीद मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल पवार बाड़मेर, सचिव फरीद मोहम्मद रंगरेज, संयोजक गौरव सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष ललित गोयल, किशन सैनी, अजमेर से नरेंद्र रेगर, बीकानेर से देवकीशन बिश्नोई, जोधपुर शहर अध्यक्ष जगदीश जाट, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अरशद कुरैशी, मुकेश खंडेलवाल चित्तौडग़ढ़, महिपाल कुड़ी, ऋषि राज नंदू, राजेश टेलर, देव सैनी, खुमाराम लॉयल, नेमीचंद फरीदा, श्रीपाल खोजा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे