
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर को हराभरा बनाने के लिये संगम उद्योग समूह द्वारा लगातार 10वें वर्ष एक लाख पौधों एवं पांच हजार ट्री गार्ड वितरण अभियान का सोनी अस्पताल परिसर में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि संगम उद्योग समूह द्वारा पौधे एवं ट्री गार्ड उपलब्ध कराने का कार्य निश्चित रूप से भीलवाड़ा में हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने जिले के अन्य उद्योग समूहों से भी पौधा वितरण अभियान शुरु करने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। समूह के अध्यक्ष रामपाल सोनी ने अधिक से अधिक पौधारोपण कर भीलवाडा को हरा भरा बनाने की अपील की। पौधा वितरण अभियान के प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 7460 पौधों एवं 415 ट्री गार्ड का वितरण किया गया। अभियान के दौरान पौधा वितरण में मुकेश अजमेरा, गुमान सिंह पीपाड़ा, जमनालाल जोशी एवं विद्यासागर सुराणा का विशेष सहयोग रहा। समूह के वाइस चेयरमैन एस.एन. मोदानी ने बताया कि पौधे एवं ट्री गार्ड प्रतिदिन प्रात: 8 से 10 बजे तक आम नागरिकों तथा 10 से 12 बजे तक विद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों को वितरित किए जाएंगे। ट्री गार्ड के लिए आवेदन पत्र हिम्मत पारीक से प्रतिदिन प्रात: 8 बजे सोनी अस्पताल परिसर में प्राप्त किए जा सकते हैं। समूह के अनुराग सोनी ने बताया कि उद्योगपति पी एम बेसवाल, गोपाल राठी, डी पी मंगल, लादूलाल बांगड़, कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचानी, अशोक बाहेती, वी के सोडानी, ममता मोदानी, सहित अनेक उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02