It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, मोर्चरी पर परिजनों का प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 27-07-2026

- आरोपित के नहीं पकड़े जाने तक पोस्टमार्टम से इंकार
- कोतवाली पुलिस कर रही है परिजनों से समझाइश का प्रयास
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ  सेवन कर लिया।  तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने पति व ससुराल के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मोर्चरी के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया। आरोपित पति को गिरफ्तार नहीं करने तक शव का पोस्टमार्टम कराने और शव ले जाने से इंकार कर दिया। फिलहाल कोतवाली थाना प्रभारी हनुमान सिंह एवं जाब्ता समझाइश का प्रयास कर रहे है। पीहर पक्ष की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर ए सेक्टर निवासी अंजना पारीक (33) पत्नी जयेश पारीक ने घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जब महिला की हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों को घटना का पता चला। परिजन आनन-फानन में महिला को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। उधर विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोग मोर्चरी के बाहर जमा हो गए और महिला के ससुराल वालों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। इन लोगों ने पति जयेश को को गिरफ्तार करने की मांग की और शव का पोस्टमार्टम कराने और शव ले जाने से इंकार कर दिया।  कोतवाली थाना प्रभारी हनुमान सिंह एवं जाब्ता दोपहर बाद तक समझाइश का प्रयास करते रहे लेकिन परिजन नहीं माने। पीहर पक्ष की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल  जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

अन्य सम्बंधित खबरे