It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जल सिंह कुंतल बने फार्मासिस्ट संघ के प्रदेशाध्यक्ष
By Lokjeewan Daily - 28-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रविवार को प्रदेश स्तर पर पहली बार डिजिटल मतदान सफलतापूर्वक संपन्न  हुआ। घोषित परिणामों में जलसिंह कुंतल ने 1661 मत प्राप्त कर विजय हासिल की तथा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी खेमसिंह गहलोत को 320 मतों से पराजित किया। भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष शिवराज बोरीवाल ने बताया कि इस चुनाव में कुल 3,936 मतदाताओं ने ओटीपी आधारित विशेष मोबाइल एप के माध्यम से मतदान किया। डिजिटल मतदान प्रणाली के कारण दूर-दराज़ के क्षेत्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं ऑन-ड्यूटी कार्यरत फार्मासिस्टों को भी आसानी से मतदान करने का अवसर मिला। इस प्रणाली से मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित एवं गोपनीय रही। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जलसिंह कुंतल पर विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेशभर के फार्मासिस्टों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जाएगी।  

अन्य सम्बंधित खबरे