
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। ,यात्रा केवल स्थान बदलने का नाम नहीं है, बल्कि मन को प्रसन्न करने, नई चीज को देखने,नई संस्कृति को जानने और अपनों के साथ कुछ अनमोल पल बिताने का अवसर है। यह विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि आगामी 15 सितंबर से मंच के सदस्यों का केरल ओर कन्याकुमारी की यात्रा हेतु यात्रा पर जाने का प्रस्ताव हे।कार्यक्रम प्रभारी अरुण कुमार आचार्य ने बताया कि केरल की हरियाली, मुन्नार के चाय बागान, अल्लेप्पी के शांत बैकवाटर्स और कन्याकुमारी का सूर्योदय एवं सूर्यास्त हमारे मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर देगा। उन्होंने बताया कि आज वरिष्ठ नागरिक भवन पर आयोजित मीटिंग में कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया गया। मीटिंग में मूलचंद बाफना,कैलाश चंद्र सोमानी, अनिल काबरा, योगेश श्रोत्रिय, वी डी भटनागर, अशोक काबरा, सत्यनारायण नुवाल, ओम प्रकाश नवाल, साधना भंडारी, मीनाक्षी भटनागर, चंद्रकांता नुवाल आदि उपस्थित थे।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02