It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भीलवाड़ा को हरा-भरा कर खुशहाल बनाएं - जिला न्यायाधीश जैन
By Lokjeewan Daily - 28-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। संगम समूह द्वारा एक लाख पौधे एवं 5 हजार ट्रीगार्ड वितरण अभियान के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अभय जैन ने मौजूद लोगों को पौधे एवं ट्रीगार्ड वितरित करते हुए भीलवा?ा को हरा-भरा और खुशहाल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं होकर प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने न्यायाधीश जैन का स्वागत करते हुए आमजन से पौधे लगाकर उनकी सारसंभाल, निराई-गुड़ाई एवं पिलाई करने की कहा। समूह के एस.एन. मोदानी ने बताया कि आज 495 ट्रीगार्ड एवं 8290 पौधों का वितरण हुआ। पौधावितरण प्रभारी बाबूलाल जाजू ने आमजन से पौधे लेने हेतु कपड़े का थैला साथ लाने की अपील की। पौधा एवं ट्रीगार्ड वितरण में मुकेश अजमेरा एवं दाताराम वर्मा का सहयोग रहा। पौधे एवं ट्रीगार्ड प्रतिदिन प्रात: 8 से 10 बजे तक आमजन एवं 10 से 2 बजे तक विद्यालयों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों हेतु प्राप्त किये जा सकते हैं। ट्रीगार्ड हेतु फार्म हिम्मत पारीक से सोनी हॉस्पीटल परिसर में प्रात: 8 बजे से प्राप्त किये जा सकते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे