It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूरे सावन मास मिलेगी नि:शुल्क पूजन सामग्री
By Lokjeewan Daily - 29-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की ओर से भोपालगंज स्थित प्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में गुरुवार से प्रारंभ हो रहे पवित्र सावन मास के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सावन के पूरे महीने में शिवालय आने वाले सभी भक्तों को नि:शुल्क पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें भगवान शिव के अभिषेक एवं पूजन के लिए आवश्यक सामग्री जैसे—बिल्वपत्र, आकड़े के फूल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, चंदन तथा जल आदि शामिल हैं। यह संपूर्ण सामग्री मंदिर परिसर में ही तैयार (रेडी) मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को घर से अलग से पूजन सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे सहजता से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सकेंगे। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सावन माह में मंदिर पहुंचकर इस निशुल्क पूजन सेवा का लाभ उठाने तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

अन्य सम्बंधित खबरे