
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। आमजन के खोए और चोरी हुए कीमती मोबाइलों को ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'जन सहायता अभियान' के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विशेष 'मोबाइल मेले' के दौरान पुलिस ने 281 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। महीनों बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान साफ नजर आई। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने स्वयं अपने हाथों से मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, साइबर टीम के सदस्य और बड़ी संख्या में मोबाइल मालिक मौजूद रहे। एसपी सागर राणा ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए मोबाइलों को ट्रेस किया जाता है। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले में मोबाइल रिकवरी का प्रतिशत 70.8 फीसदी तक पहुंच गया है, जो पूरे प्रदेश में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरों को पकडऩे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है जो लगातार कार्रवाई कर रही हैं। मोबाइल वापस पाने वाले चपरासी कॉलोनी निवासी दिनेश ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका मोबाइल 18 मई को रोडवेज बस स्टैंड के पास गुम हो गया था। उन्होंने अगले ही दिन सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इतने समय बाद जब पुलिस का फोन आया और मोबाइल मिलने की सूचना मिली, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। दिनेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि खोया हुआ फोन दोबारा मिल पाएगा।
भीलवाड़ा पुलिस की साइबर टीम और स्थानीय पुलिस का यह प्रयास न केवल आमजन के विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल कर अपराधियों पर नकेल कसी जा सकती है और पीड़ित जनता को राहत दी जा सकती है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02