
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। समस्याओं के समाधान में प्रशासनिक उदासीनता से नाराज होकर फूलियाकलां कस्बे में दो छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ष्ट॥ष्ट) भवन के बाहर बुधवार सुबह से दो छात्र नेता 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जैसे ही अनशन की खबर फैली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया। जानकारी के अनुसार, छात्र नेता शिवराज आचार्य और दिनेश माली बुधवार सुबह सवा नौ बजे सीएचसी भवन के बाहर अनशन पर बैठे। छात्र नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से कस्बे की जनसमस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनकी 5 प्रमुख मांगें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, क्षेत्र में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो, क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय स्कूल भवन का निर्माण कराया जाए, श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर तुरंत नियुक्ति हो। छात्र नेता शिवराज आचार्य ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर शासन व प्रशासन को कई बार ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, किंतु उपेक्षा के कारण ग्रामीणों व विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे चुका है। जनसमस्याओं से जुड़े इन बुनियादी मुद्दों पर यदि प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता है, तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और अनशनकारियों की सुध लेता है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02