It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मेडिकल कॉलेज में कोबरा दिखने से मचा हडक़ंप, भगवान भरोसे छात्रों की सुरक्षा
By Lokjeewan Daily - 29-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आरवीआरएस  मेडिकल कॉलेज में भावी डॉक्टरों की जिंदगी से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर और गल्र्स हॉस्टल के गलियारे तक में खतरनाक कोबरा सांप देखे जाने के बाद छात्र-छात्राओं में भारी दहशत का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद कॉलेज प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में सांपों का निकलना अब आम बात हो गई है। शैक्षणिक भवन, परिसर और यहां तक कि गल्र्स हॉस्टल के गलियारे में भी कोबरा सांप देखा गया है। इसके बावजूद न तो परिसर में उगी झाडिय़ों की नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही सर्प रेस्क्यू या रोकथाम के ठोस उपाय किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि हर समय किसी बड़े हादसे का डर सताता रहता है। जरा सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े से तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई कर पूरे परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
भविष्य के डॉक्टरों को सुरक्षित माहौल देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हॉस्टल जैसी संवेदनशील जगह पर कोबरा जैसे खतरनाक जीव का मिलना प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है। हालांकि इस मामले में अभी तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते ठोस कदम उठाना अति आवश्यक है।

अन्य सम्बंधित खबरे